पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया अररिया मार्ग पर कुसियार गांव पार्क के पास स्कॉर्पियो और ब्रेजा के बीच भीषण टक्कर, चार की मौत और कई घायल
Purnea East, Purnia | Jun 10, 2026
पूर्णिया अररिया मार्ग पर कुसियार गांव पार्क के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो और मारुति ब्रेजा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।मृतकों में पूर्णिया में बिशनपुर गांव के 60 साल के मयानंद झा,60 साल की शांति देवी और 49 साल के उनके बेटे गौतम कुमार झा शामिल हैं।शांति देवी और गौतम मां-बेटे थे। मयानंद शांति देवी के देवर थे.