नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद में आगमन के पश्चात एसएसपी कार्यालय नैनीताल का भ्रमण किया और शाखा प्रभारियों के साथ वार्ता की। सभी को टीम भावना के साथ कार्य करने तथा पूर्ण मनोयोग के साथ शाखा संबंधित कार्यो/दायित्वों का सफलतापूर्वक संपादन करने हेतु निर्देशित किया गया।इस दौरान नवागंतुक SSP द्वारा DM से शिष्टाचार की भेंट की गई ।