ग्वालियर गिर्द: लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, पूरा संस्थान जलकर खाक, 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
बहोडापुर थाना क्षेत्र के सागरताल के पास सरकारी मल्टी के नजदीक बने एक लकड़ी के गोदाम में सोमवार सुबह 6 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है लेकिन इस आगजनी में लकड़ी का गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने लगातार पानी की फायरिंग कर करीब 9 बजे इस आग पर काबू पाया।