आंधी-बारिश का कहर: जलडीहा करनजिया में घरों की छतें उड़ीं, पेड़ गिरने से रास्ता जाम आज शनिवार दोपहर 2:00 बजे जलडीहा करनजिया गांव में शनिवार दोपहर अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण गांव के कई घरों की एस्बेस्टस की छतें उड़ गईं, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों और पड़ोसियों के घरों की