बेतिया: सर्किट हाउस से मोहर्रम चौक और भोलाबाबू कॉलोनी की सड़क पर कूड़े के ढेर मिलने पर महापौर ने की कार्रवाई
आज 13 मई शाम 4 बजे नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र विशेष कर सघन शहरी क्षेत्र में बेहद लचर साफ सफाई व्यवस्था को ले कड़ा पत्र लिखते हुए इस स्थिति के लिए जिम्मेदार सफाई कर्मी, वार्ड जमादारों, सफाई कर्मियों और नगर निगम प्रशासन के संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते के साथ निरीक्षण तिथि का वेतन भुगतान पर रोक लगा दी।