जहानाबाद: सदर अस्पताल में नए बिल्डिंग निर्माण को लेकर जनरल एवं इमरजेंसी वार्ड को प्री फैब्रिकेटेड अस्पताल में किया गया शिफ्ट
जहानाबाद के सदर अस्पताल में इमरजेंसी एवं जनरल वार्ड को आज बुधवार से 12 बेड के प्री फैबरीकेटेड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। और अब से इन दोनों वार्डों का कार्य यही सुचारू रूप से जारी रहेगा। गौरतलब हो कि सदर अस्पताल का निर्माण कार्य बीते काफी दिनों से चल रहा है। ऐसे में पुराने बिल्डिंग को तोड़कर नया बिल्डिंग बनाना है।