जहानाबाद: राजा बाजार बाजार समिति में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को जेसीबी मशीन से तोड़ा
जहानाबाद में बुधवार को जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जहां की जिला प्रशासन द्वारा राजा बाजार बाज़ार समिति में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को ध्वस्त किया गया है। और उसे जेसीबी मशीन के द्वारा तोड़ा गया है। इस दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की भी मौजूदगी रही।