जशपुर: कुनकुरी में हेलमेट जागरूकता रैली को कौशल्या साय ने दिखाई हरी झंडी
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार की सुबह 8 बजे कुनकुरी में आयोजित वृहद हेलमेट जागरूकता रैली को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। रैली खेल मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो