बेगूसराय: प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में खरीफ महाअभियान का प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित, DM रहे मौजूद
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) बेगूसराय द्वारा शारदीय (खरीफ) महाअभियान 2026 के अंतर्गत आर्ट गैलरी सह प्रेक्षागृह में जिलास्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार की दोपहर 02:00 बजे किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर किया.