अतरी थाना क्षेत्र के पथरी गांव में शनिवार की देर रात्रि को पथरी गांव निवासी पप्पू यादव की 36 वर्षीय पत्नी पिंटी देवी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया।