सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रही सुमित्रा पूनिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद के लिए राजफैड पोर्टल को पुन:आरंभ करने की मांग की है।सुमित्रा पूनिया ने बताया कि चूरू जिले में इस वर्ष मूंग की फसल रिकॉर्ड स्तर पर हुई है, लेकिन राजफैड पोर्टल पर तकनीकी समस्याके कारण 4 हजार किसानों के टोकन नही कटे।