कर्वी: कर्वी में दो माह से लापता नगर पालिका कर्मी वृंदावन आश्रम से सकुशल बरामद
चित्रकूट पुलिस ने दो माह से लापता नगर पालिका कर्मी जावेदिश प्रसाद (45) को वृंदावन के गौतम श्री आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों ने 19 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी दी है।