केवटी रनवे: दरभंगा एयरपोर्ट से लीची की उड़ान, किसानों को बढ़ा मुनाफा; जल्द बनेगा आधुनिक कार्गो टर्मिनल,इस वर्ष लगभग 300 मीट्रिक टन
मिथिलांचल की प्रसिद्ध शाही लीची अब हवाई मार्ग से देश के बड़े महानगरों तक तेजी से पहुंच रही है। एयरपोर्ट पर फिलहाल अस्थायी कार्गो सुविधा के बावजूद दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और गोवा जैसे शहरों में बड़े पैमाने पर लीची भेजी जा रही है। इससे किसानों और व्यापारियों को बेहतर दाम मिल रहा है और फलों के खराब होने की समस्या में काफी कमी आई है