विदिशा नगर: विवाह का वादा कर किया शोषण, सब इंस्पेक्टर पहुंचा जेल
सिविल लाइन थाने में पदस्थ उप निरीक्षक जयप्रकाश रसीले को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लटेरी क्षेत्र की एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई।