छिंदवाड़ा में सांसद बंटी विवेक साहू ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए VB-जीरामजी योजना की आज शुक्रवार शाम 5 बजे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब ग्रामीण मजदूरों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा और भुगतान एक सप्ताह में होगा। सांसद ने 25 करोड़ लोगों के गरीबी से मुक्त होने और जल जीवन मिशन जैसी उपलब्धियों को मोदी सरकार की बड़ी सफलता बताया।