वैशाली जिले के जंदाहा स्थित मूनेश्वर सिंह मूनेश्वरी समता महाविद्यालय में पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. सिंह 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके सम्मान में आयोजित इस समारोह में महाविद्यालय परिवार के शिक्षकों, कर्मियों एवं छात्रों ने भाग लिया और उनके दीर्घकालीन योगदान को याद किया।