विदिशा नगर: भीषण गर्मी में मंडी में बेहाल किसान, सुविधाओं की कमी
कृषि उपज मंडी में इन दिनों किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन व्यवस्थाओं की कमी से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।गुरुवार दोपहर 12 बजे किसानों का कहना है कि मंडी में पेयजल, छाया और बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें तेज गर्मी में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और गर्म पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।