गोमिया: नैया टोली में श्री राधा कृष्ण हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमत महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Gumia, Bokaro | May 8, 2026 गोमिया प्रखंड अंतर्गत नैया टोली में आज शुक्रवार को आयोजित श्री राधा कृष्ण हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमत महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी है।समय लगभग साढ़े 11 बजे गोमिया के पूर्व विधायक ड़ॉ लंबोदर महतो शामिल होकर पूजा-अर्चना की एवं संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस पावन अवसर पर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।