बांसवाड़ा: हिंदुस्तान स्काउट गाइड अभिरुचि शिविर चिडियावासा में बच्चों के लिए डांस अभ्यास का आयोजन
हिंदुस्तान स्काउट गाइड अभिरुचि शिविर चिडियावासा में चार दिवसीय डाँस का बुधवार सुबह प्रारंभ हुआ। राजस्थान एवं बांसवाड़ा जिले के प्रसिद्ध डांसर कालू सर निवासी मोटागाव द्वारा अब तक 57 स्कूल में 1750 छात्र छात्राओं को डांस का प्रशिक्षण दे चुके है। ,उनकी प्रतिभा का इसी अंदाज से पता है कि यह एक साथ 500-700 बच्चो को एक साथ डांस सिखाते है ।