धनवार: मुखिया संघ की बैठक में धरने को सफल बनाने पर हुई चर्चा
धनवार प्रखंड के पचरुखी पंचायत भवन में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे मुखिया संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष शंकर पासवान उपस्थित थे। बैठक में 5 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 11 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन एवं मार्च को सफल बनाने पर चर्चा हुई।