बताते चले कि शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे कछवा थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय पांच चैन स्नेचर और लुटेरो के पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्ट में भाजपा के मझंवा मंडल उपाध्यक्ष भोनू सिंह की तस्वीर भी शामिल है। पुलिस ने उन्हें लुटेरा बता दिया जबकि मामला 14 साल की उम्र में बाइक चोरी का है और अब भी कोर्ट में विचाराधीन है। भोनू सिंह ने कहा कि यह राजनीतिक प्रहार है।