तरहसी थाना क्षेत्र के ग्राम सुग्गी में शनिवार दोपहर 4 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ और उपकरणों को नष्ट किया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में चोरी-छिपे अवैध शराब बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी आनंद राम ने नेतृत्व किया।