बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बनारी फॉरेस्ट चेक नाका के समीप ऑन रोड अंश मोबाइल सेंटर संचालक रोहित कुमार गुप्ता के दुकान में चोरों ने अपने दुस्साहस का परिचय देते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और कई कीमती मोबाइल व सामान लेकर फरार हो गए। इस वारदात से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।