गुना नगर: पुलिस लाइन गुना में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों का हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार, पुलिस अधीक्षक हुए शामिल
गुना में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में जिले के ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार पुलिस लाइन गुना में आयोजित किया गया। एसपी ने ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस का अभिन्न अंग और महत्वपूर्ण कड़ी बताया। एसपी ने सदस्यों को अनुसंधान की बारीकियां बताई। अंत में सभी को किट प्रदान कर शुभकामनाएं दी।