गुना नगर: जज्जी बस स्टैंड पर ड्राइवरों की हुई बैठक, 16 फरवरी को हिट एंड रन कानून के विरोध में गुना में होगी हड़ताल
गुना के जज्जी बस स्टैंड पर 14 फरवरी को सभी वाहनों के ड्राइवर की विभिन्न संगठनों और ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित हुई। वहीं, हिट एंड रन कानून के विरोध में देशव्यापी हड़ताल में जिले के सभी वाहनों के ड्राइवर भी 16 फरवरी को गुना में हड़ताल करेंगे। इस दौरान रैली निकालकर देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम डीएम को ज्ञापन देकर हिट एंड रन कानून को वापस लेने की मांग की जाएगी।