गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम पर नगर पालिका गुना ने 25 जोड़ों का मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत करवाया विवाह
गुना में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत नगर पालिका गुना ने हनुमान टेकरी धाम पर 14 फरवरी को 25 जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया। 22 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति रिवाज से व तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह करवाया गया। इस दौरान मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने जोड़ों को उपहार दिए। सीएमओ तेज सिंह यादव ने बताया कि प्रत्येक जोड़े को ₹49 हजार का चेक दिया गया।