बंडा: बरायठा के अतिशय क्षेत्र गिरार जी में आर्यिका माता संघ द्वारा कोबरा सांप को णमोकार मंत्र सुनाने का वीडियो वायरल
Banda, Sagar | Aug 2, 2026 बरायठा के पास अतिशय क्षेत्र गिरार जी में मंगल चातुर्मास चल रहा है। जहां आर्यिका माता संघ द्वारा कोबरा सांप को णमोकार मंत्र सुनाने का वीडियो रविवार दोपहर करीब 2 बजे से वायरल हो रहा है। यह वीडियो विगत दिन का बताया जा रहा है। जिसमें आर्यिका माता संघ कोबरा सांप से बात कर रही हैं और उसे बाद में णमोकार मंत्र सुनाती हैं।