कोटड़ी: कोटड़ी में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 530 मरीजों की जांच, 330 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
कोटड़ी में श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर में आज रविवार शाम करीब पांच को आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद जांच शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। शिविर में कुल 530 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 330 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया।