सीतामऊ: लोकसेवा गारंटी में लापरवाही पर कार्रवाई, मंदसौर जिले के तीन राजस्व अधिकारियों पर 5-5 हजार का जुर्माना
मंदसौर में लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में सीमांकन, बंटवारा और नामांतरण प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर कलेक्टर ने कार्रवाई की है। तहसीलदार मोहित सीनम तथा नायब तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा और भीमसिंह खराड़ी पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया,वहीं दो अन्य अधिकारियों को चेतावनी देकर समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए,