दिनारा: दिनारा के नटवार में बिजली चोरी पर कड़ी कार्रवाई, 7 लोगों पर लगाया गया जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज
Dinara, Rohtas | Mar 29, 2026 दिनारा के नटवार थाना क्षेत्र में बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए सात लोगों पर जुर्माना लगाया है। विभागीय जांच के दौरान महरोढ़ गांव के गीता कुंवर पर 33,065 रुपये, सुरेंद्र पासवान पर 32,027 रुपये, माया देवी पर 22,667 रुपये, तारकेश्वर सिंह पर 14,580 रुपये, शांति देवी पर 49,052 रुपये और विनोद साह पर 28,877 रुपये का जुर्माना लगाया गया।