हाजीपुर: वैशाली एसपी हाजीपुर पुलिस केंद्र में लाइन डे का आयोजन किया
वैशाली पुलिस मुख्यालय से प्रेस रिलीज जारी करके मंगलवार को शाम लगभग 4:00 बजे बताया गया पुलिस अधीक्षक, वैशाली द्वारा पुलिस केंद्र, हाजीपुर में लाइन डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यालयों के कार्यों का निपटारा किया गया साथ ही SP से मिलने वाले पुलिसकर्मियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।