बोलबा: बोलबा में आंधी-तूफान और बारिश से बरटोली में मकान पर गिरा विशालकाय आम का पेड़, मकान क्षतिग्रस्त
Bolba, Simdega | Apr 6, 2026 बोलबा में अचानक सोमवार को 1:00 बजे बिना मौसम आंधी तूफान और जमकर बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। इधर बरटोली गांव में विशालकाय आम का पेड़ मकान में गिरने से दो लोगों का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया ,हालांकि चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिली लेकिन इधर किसानों के हुए नुकसान से उनका रहने में परेशानी हो रही है।