रहटगांव: रहटगांव सहित जिलेभर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, हम्मालों व मजदूरों को दिलाई शपथ।
हरदा जिले में नशा मुक्ति सप्ताह के तहत लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 17 से 26 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।