ग्वालियर गिर्द: रविवार को गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा
ग्वालियर चंबल अंचल में गर्मी इन दिनों कहर ढाह रही है रविवार को अधिकतम पारे ने 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर दिया और यह दोपहर 2.30 बजे 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।सुबह 10 से ही भीषण गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी थी।शहर की सड़के 12 बजे के बाद सूनी होने लगी।सिर्फ जरूरतमंद लोग ही काम के कारण बाहर निकल रहे है