बेगूसराय: सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षिका की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
बेगूसराय से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सरकारी शिक्षिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतक शिक्षिका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी इंदु भूषण की पत्नी रेमी कुमारी के रूप में की गई है।