आर्य क्रिकेट एकेडमी, पानीपत में इंडिया vs इंडिया (A) केसरी दिव्यांग टी20 क्रिकेट कप का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस विशेष टूर्नामेंट में दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के बल पर हर चुनौती को पार किया जा सकता है।