भोगांव के मौजा छाछा में लगभग 40 किसानों के पट्टे निरस्त कर दिए गए हैं। ग्रामीणों ने इस मामले को स्थानीय विधायक के सामने उठाने और समस्या का समाधान निकालने की गुहार लगाने का निर्णय लिया है। किसान नेताओं ने इस मुद्दे पर एक संघर्ष समिति बनाने का भी फैसला किया है।