बरेली: आनंद विहार कॉलोनी निवासी युवक-युवती पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, मुकदमा दर्ज
आनंद विहार कॉलोनी के रहने वाले एक युवक और युवती पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने चाकू से किया हमला। युवक और युवती अपनी मौसी के घर से वापस लौट कर अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में रोककर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया। युवती ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है