बख्शी का तालाब: पेड़ लगाओ अभियान पर सवाल! बीकेटी में हरे-भरे आम के पेड़ों पर चला आरा
राजधानी के बीकेटी थाना क्षेत्र के छठामील स्थित सरैया के पास कथित तौर पर प्लाटिंग के लिए हरे-भरे आम के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। एक ओर सरकार बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर पेड़ों की कटाई से अभियान की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्लाटिंग के लिए पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को नुकस