रुन्नी सैदपुर: बघारी में बागेश्वर हनुमान मंदिर स्थापना समारोह में जगतगुरु रामभद्राचार्य पहुंचे
बघारी में बागेश्वर हनुमान मंदिर स्थापना समारोह के अवसर पर जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के आगमन से क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। जगतगुरु ने मंदिर स्थापना के पावन अवसर पर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की गई।