मंदसौर: मोरबनी डेम से कालाभाटा तक जल आपूर्ति शुरू,मंदसौर शहर को पेयजल संकट से राहत की उम्मीद
मंदसौर शहर में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए मोरबनी डेम से कालाभाटा तक जल आपूर्ति कार्य शुरू किया गया है,नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर के निर्देश पर नगर पालिका के जल कार्य एवं सीवरेज विभाग ने यह पहल की है,डेम से पानी लिफ्ट कर मिर्जापुर होते हुए कालाभाटा तक पहुंचाया जाएगा। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट कम होने की उम्मीद है,