बेलदौर: सोनडीहा बासा में ठनका गिरने से पति की मौत, पत्नी और पतोहू भी झुलसीं
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीघौन पंचायत के सोनडीहा बासा में सोमवार की देर शाम में अचानक ठनका गिरने से पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी और पतोहु घायल हैं। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सोनडीहा बासा निवासी 70 वर्षीय गढ़ों सिंह के रूप में हुई है। वहीं उसकी पत्नी कारी देवी और पुतहु बबीता देवी भी झुलस कर घायल है। दोनों घायलों