रीठी: कटनी कलेक्टर के आदेश के बाद उद्योग विभाग के लिए प्रस्तावित सिमरा नंबर 1 भूमि का हुआ मौका निरीक्षण
Rithi, Katni | Jul 9, 2026 कटनी कलेक्टर के निर्देशों के बाद रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम सिमरा नंबर 1 में उद्योग विभाग के लिए प्रस्तावित भूमि एवं शासकीय भूमि का मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रीठी तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भूमि की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।