बदायूं: मुडिया सतासी गांव में घर में पानी पीने के लिए गिलास उठाते समय महिला को सांप ने काटा, जिससे हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 23, 2026 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के मुड़िया सतासी गांव की रहने वाली 45 वर्षीय मंजू देवी पत्नी मुन्ने सिंह अपने घर के कमरे में लेटी थी। उनके कमरे में चारा रखा हुआ था। तभी वह पानी पीने को गिलास उठा रही थीं। उसी समय चारे में छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। मंजू देवी की हालत बिगडने पर परिजन उन्हें बिसौली सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।