कुशलगढ़: काकनवानी में 17 जून को निकलेगी विशाल गंगा जल कलश यात्रा, संतों के सान्निध्य में होगा भव्य धर्मोत्सव
कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत काकनवानी मे सनातनी भक्तों की एक बैठक रविवार शाम 7 बजे तक आगामी धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के तहत 16 जून, मंगलवार को हेमाद्री स्नान, शुद्धिकरण, मंडप प्रवेश एवं स्थापित देवता पूजन का आयोजन होगा।