अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग लड़का ने कमरे की छत से फाँसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।घटना की सूचना पर परिजनों ने किशोर को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज,कोठी कस्बा जाना गाँव निवासी 15 वर्षीय भविष्यदीप पुत्र संदीप कुमार, जसन्तपुर अयाना स्थित एक एकेडमी में कक्षा 9 का छात्र है।