सहारनपुर: भूतेश्वर नगर में भगवान परशुराम सेवा समिति का भव्य आयोजन, दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से गूंजा श्रद्धा का माहौल
सहारनपुर से एक भक्तिमय तस्वीर सामने आई है, जहां रविवार को भूतेश्वर नगर स्थित भगवान परशुराम चौक पर श्रद्धा और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री परशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और समाज की सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामनाएं कीं।