सिलाव: सिलाव शांति मॉल सभागार में नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Silao, Nalanda | Jan 13, 2024 शनिवार को सिलाव शांति मॉल सभागार में नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ डॉ. उदय कुमार, सीओ शंभू मंडल, ब्रांड एंबेसडर भैया अजीत एवं डॉ. अमित कुमार पासवान, अधिवक्ता पिंकी कुमारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।