सिवनी: सिवनी में पॉक्सो एक्ट के आरोपी की 12 घंटे में गिरफ्तारी, CCTV से हुई पहचान
Seoni, Seoni | Jul 1, 2026 सिवनी महिला थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी रोहित सनोडिया को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को जारी प्रेस रिलीज के अनुसार जिला अस्पताल में हुई घटना के बाद पुलिस ने शहरभर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।