हंडिया: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से युवती की हुई मौत
हंडिया थाना क्षेत्र के रिगदापुर ऊपरदहां गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर सोमवार लगभग 12 बजे एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान गांव निवासी 22 वर्षीय श्रुति बिन्द पुत्री दयाशंकर बिन्द के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।